खगड़िया। शहर के बलूआही स्थित कृष्णापुरी राजद कार्यालय में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव,पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह, वरिष्ठ नेता गजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रकाश राम सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनके द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया।
मौके पर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने परंपरागत रूप से निम्न ग्रामीण सेवकों वाली जाति में जन्म लेने के कारण, उनकों अपने जीवन के शुरुआती वर्षों में जातिगत भेदभाव की कठोर वास्तविकताओं का सामना करना पड़ा। बचपन में सामाजिक बहिष्कार और अपमान का सामना करने के उनके अनुभव ने उनमें जाति व्यवस्था के अन्याय के खिलाफ लड़ने का गहरा संकल्प पैदा कर दिया। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबासाहेब द्वारा प्रमुख सार्वजनिक कार्यों में से एक 1927 का महाड़ सत्याग्रह था। जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र के महाड़ में सार्वजनिक कुएं से जल का उपयोग करने को लेकर दलितों के अधिकारों को स्थापित करना था। इसी तरह सन् 1930 ई. के कलाराम मंदिर आंदोलन का उद्देश्य दलितों को हिंदू मंदिरों में प्रवेश करने का अधिकार सुरक्षित करना उनका उद्देश्य था। जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने कहा कि उस समय शिक्षा की परिवर्तनकारी क्षमता को समझते हुए बाबासाहेब ने दलितों के उत्थान के लिए शिक्षा के महत्त्व पर बल दिया। उन्होंने कॉलेजों की स्थापना की और दलित समुदाय को जाति एवं सामाजिक असमानता की बेड़ियों को तोड़ने के साधन के रूप में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। मौके पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने वालों में राजद जिला महासचिव सह मानसी नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद पप्पू यादव,रामनारायण राम, पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, जिला सचिव सकलदीप यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार मांझी, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, मानसी प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण यादव, खगड़िया नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, गोगरी नगर अध्यक्ष शम्भू यादव, मानसी नगर अध्यक्ष रविश यादव, कला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित कुमार सहित दर्जनों राजद नेता शामिल हुए।
































