गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से ज्योति कलश यात्रा रथ पहुंची छातापुर

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से निकाली गई ज्योति कलश यात्रा रथ बुधवार को छातापुर पहुंची।
अखंड ज्योति एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर निकली ज्योति कलश यात्रा रथ का स्थानीय गायत्री परिवार के लोगों ने मुख्यालय बाजार में गर्मजोशी से स्वागत किया। गायत्री परिवार सहित अन्य श्रद्धालुओ ने रथ पर स्थापित गायत्री माता की प्रतिमा एवं ज्योति कलश का दर्शन व पूजन किया। जगह -जगह खड़े गायत्री परिवार के लोग श्रद्धापूर्वक दर्शन और पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। रथ पर सुजीत , प्रदीप जायसवाल , रौशन दास , केशव जी एवं अमित सवार थे। गायत्री परिवार के अनिरुद्ध यादव ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा रथ छातापुर पहुंची है, बाजार में कई जगह रूकने के बाद यह रथ चुन्नी से होकर प्रतापगंज पहुंचेगी। प्रतापगंज में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को रथ सुपौल के लिए रवाना होगी
बताया कि अखंड ज्योति के अखंड प्रकाश को प्रचंड बनाने के भाव से ज्योति कलश यात्रा निकाली गई है
वायुमंडल का शोधन, वातावरण का परिशोधन, नवयुग का निर्माण, महाविनाश की संभावना का निरस्तीकरण, तथा देव मानवों को जोड़ना उदेश्य है। अखंड ज्योति की दिव्य प्राण चेतना से विश्व प्रकाशित कर रही ।ज्योति कलश यात्रा के आगमन को गायत्री परिवार ज्योति अवतरण पर्व के रूप में मना रहे हैं, रथ पर सवार केशव जी ने बताया कि अखंड ज्योति एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के दिव्य अवतरण वर्ष 1926 के सौ वर्ष पूर्ण होकर शताब्दी वर्ष 2026 की तैयारी है, युगॠषि की तप, त्याग, तितिक्षा, के साक्षी अखंड ज्योति के प्रकाश को जन जन से लेकर घर घर तक केंद्रों एवं संस्थानों तक पहुंच कर इस दिव्य प्रकाश से प्रकाशित करने के भाव से यह यात्रा है, यात्रा के माध्यम से अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक, संरक्षक, अभिभावक, वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ परमपूज्य गुरूदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है,।मौके पर अनिरुद्ध यादव, अंजय प्रसाद सिंह, कदमलाल यादव, प्रमोद यादव, सोनेलाल यादव, रेशमलाल यादव, प्रभू पासवान, संतोष यादव, बिहारी शर्मा, शिवम सिंह, सुनील यादव, भोगानंद राजा, गुंजन भगत सहित अन्य भक्तजन मौजूद थे।