बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। काम में कोताही और मनमानेपन के आरोप में सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए अलग-अलग विभागों के 15 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में सबसे अधिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंचलाधिकारी (CO) शामिल हैं, इसके अलावा पीएचईडी के इंजीनियर, ग्रामीण विकास विभाग और नगर विकास विभाग के अधिकारियों पर भी गाज गिरी है।
न्यूज स्कैन ब्यूरो, पटना
बिहार में प्रशासनिक सख्ती का असर एक बार फिर देखने को मिला है। सरकार ने आम लोगों के काम में लेटलतीफी और सरकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले 15 अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों और विभागीय समीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। जिन अधिकारियों पर गाज गिरी है, उनमें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), नगर विकास एवं आवास विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी शामिल हैं। कोसी, सीमांचल, मगध और अंग प्रदेश समेत राज्य के कई जिलों में तैनात अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अभियंताओं को सस्पेंड कर सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निलंबित किए गए अधिकारियों की सूची:
संतोष कुमार सुमन – अंचल अधिकारी, नवगछिया (भागलपुर) – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
पंकज कुमार – अंचल अधिकारी, फारबिसगंज (अररिया) – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
रमेश कुमार – अंचल अधिकारी, बोधगया (गया) – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
रंजीत कुमार उपाध्याय – अंचल अधिकारी, मखदुमपुर (जहानाबाद) – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
प्रियंका सिंह – अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज (सुपौल) – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
वीणा वैशाली – कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही (सुपौल) – नगर विकास एवं आवास विभाग
रोहित कुमार दुबे – सहायक अभियंता, पीएचईडी प्रमंडल (शेखपुरा)
भोलानाथ – कनीय अभियंता, पीएचईडी (मुजफ्फरपुर)
श्याम बाबू राय – कनीय अभियंता, पीएचईडी प्रमंडल- मझौलिया (पश्चिम चंपारण)
पवन कुमार – कनीय अभियंता, पीएचईडी प्रमंडल- सुरसंड (सीतामढ़ी)
शुभम कुमार – राजस्व कर्मचारी, (गोपालगंज) – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
जयप्रकाश – अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
अर्चना कुमारी – अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर (मुंगेर) – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
रवि रंजन – प्रखंड विकास अधिकारी, आरा सदर (भोजपुर) – ग्रामीण विकास विभाग
संजीव कुमार – अंचल अधिकारी, कोढ़ा (कटिहार) – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
































