ललितग्राम के लक्ष्मीनियाँ में अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के ललितग्राम थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियाँ पंचायत के वार्ड 12 में मंगलवार की देर रात अचानक आग लगने से एक गोदाम घर सहित अन्य सामग्री जलकर राख में तब्दील हो गया । आग लगने के कारण स्प्ष्ट नहीं हो पाया। पीड़ित गृहस्वामी श्यामल झा ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सपरिवार सो गए थे । रात के लगभग 11 बजे आग की लपटे देख जब आस पड़ोस के लोगो की नजर पड़ी तो उन्होंने हल्ला किया। जिसके बाद सपरिवार अपनी जान बचाते घर से बाहर निकले । अगलगी में किसी जान माल को नुकसान नहीं हुआ । उन्होंने बताया कि अगलगी की इस घटना में उनका एक गोदाम वाली घर सहित गोदाम के अंदर 5 क्विंटल पाट ,10 बोरी यूरिया , दो बिगहा की पूआल की ढेर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया । भारी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया । उन्होंने बताया की अगलगी की घटमा में उन्हें लाखो की क्षति पहुँची है । आग लगने जानकारी थाना को दी गई है । घटना की सूचना पीड़ित ने अंचल कार्यालय को भी दी है।