जिला स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ आयोजन

  • युवाओं को कलात्मक प्रतिभा उभारने का मिलता है मौका – जिलाधिकारी
  • राज्यस्तरीय युवा महोत्सव मधुबनी में 19 और 20 दिसंबर को

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन टाउन हॉल में किया गया। जिसका उदघाटन जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, अपर समाहर्ता, सच्चिदानंद सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी, इंद्रवीर कुमार जिला विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तारकेश्वर पटेल सहित विभिन्न विभागों के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 के इस कार्य क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से ढ़ाई सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
युवा उत्सव 2025 के उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने कहा राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रत्येक साल पूरे भारतवर्ष में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा महोत्सव को त्रिस्तरीय उत्सव के रूप में मनाया जाता है जिसमें कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा जिला स्तर पर जिला स्तरीय युवा उत्सव राज्य स्तर पर राज्य स्तरीय युवा उत्सव और फिर राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव के रूप में मनाया जाता है ।युवाओं की कलात्मक प्रतिभा, साहित्य प्रतिभा , अभिभाषण प्रतिभा, और वैज्ञानिक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए यह युवा महोत्सव मनाया जाता है।
इस वर्ष जिला स्तरीय युवा उत्सव में सांस्कृतिक ट्रैक कैटेगरी में छः विधाओं को रखा गया है जिसमें समूह लोकगीत, समूह लोक नृत्य, कविता लेखन, कहानी लेखन,वक्तृता और चित्रकला शामिल है । इस वर्ष राज्य स्तरीय युवा महोत्सव मधुबनी जिला में 19 और 20 दिसंबर को कला संस्कृति युवा विभाग द्वारा निर्धारित है। सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं रखें।