वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में परिवार नियोजन पखवारा के तहत 25 महिलाओं का किया गया ऑपरेशन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ वीरपुर

जिले के वीरपुर में परिवार नियोजन पखवारा के तहत अनुमंडल अस्पताल में 25 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं क़ो निःशुल्क दवाइयां भी दी गई।
जानकारी देते हुए अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि यह पखवारा मुख्यतः पुरुषो के नसबंदी के लिए है। लेकिन हमलोग महिला और पुरुष दोनों का ऑपरेशन कर रहें हैं। कुल 25 ऑपरेशन किया गया है। बताया कि 30 दिसंबर तक यह पखवारा चलेगा और जिले के जीतने भी इच्छुक लोग है जो परिवार नियोजन या नसबंदी कराना चाहते है. वें अस्पताल आए और सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं। सरकार के द्वारा पुरुष नसबंदी पर तीन हजार और महिला के परिवार नियोजन पर दो हजार रूपये का प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है। ऑपरेशन डॉ. सौरभ सुमन और उपाधीक्षक डॉ. सुशील कुमार के द्वारा किया गया।