भागलपुर में 11 साल की नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत

भागलपुर। एक 11 साल की नाबालिग बच्ची की मौत हो गई है। मृतक बच्ची के गले और शरीर पर जख्म के निशान हैं। दादा ने हत्या की आशंका जताई है। बच्ची के पिता की 4 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद 8 महीने पहले मां ने भागकर दूसरी शादी कर ली। मासूम अपने दादा और दादी के साथ रहती थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला गोराडीह थाना क्षेत्र के घोरोहा गांव का है। मृतक बच्ची की पहचान ममता कुमारी (11) के रूप में हुई है। दादा नकुल ने बताया कि बच्ची घर में अकेली थी। जब काम करके वापस आए, तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।