न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
45वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी सतना ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान 44.1 लीटर नेपाली शराब एवं मोटर साईकिल के साथ दो तस्कर को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 201/15 के समीप नेपाल से भारत में प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली है।
सूचना की पुष्टि उपरांत एसएसबी सीमा चौकी सतना के द्वारा बिहार पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया ।
चिन्हित स्थान पर पहुँच कर पार्टी छिप कर बैठ गई । कुछ समय बीत जाने के बाद सुरक्षा दल ने देखा की सूचना से मेल खाते हुए दो व्यक्ति मोटर साइकिल पर बोरी में कुछ सामान लेकर नेपाल से भारत भू- भाग में छुपाव दार रास्ते से अति तीव्र गति से आ रहे हैं।सुरक्षा दल चौंकना हो गया जैसे ही नजदीक में आया पार्टी ने उसे रोक कर पूछताछ किया, पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति ने अपना नाम शंभू यादव ग्राम कोसी गांव श्रीपुर लाही, जिला सुनसरी नेपाल के निवासी बताया और दूसरा रवि कुमार ग्राम – बीरपुर, जिला – सुपौल के निवासी बताया। उन्होंने बताया कि विधि अनुसार बोरी की तलाशी ली गई जिसके अंदर से कुल 41.1 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई।
तत्पश्चात पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा पकड़ी गई शराब मोटर साईकिल तथा दोनों व्यक्ति को कानूनी कार्यवाही के बाद थाना- बीरपुर को सुपुर्द कर दिया गया ।
इस दौरान एसएसबी के उप निरीक्षक अनिल बिहार पुलिस के उप निरीक्षक पी सी पासवान तथा अन्य जवान उपस्थित थे।
































