न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ छातापुर
जिले के छातापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलु गुरुवार को छातापुर पहुंचे। वे सीएचसी, सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय का निरीक्षण किया। विधायक प्रखंड क्षेत्र स्थित कई कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार, बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता, सीओ राकेश कुमार के अलावे एनडीए के स्थानीय नेता मौजूद थे। सीएचसी निरीक्षण के दौरान विधायक बबलू तल्ख तेवर में दिखे और अव्यवस्था पाये जाने पर जिम्मेदारों की जमकर क्लास लगाई। शौचालय के अलावे फर्स व दिवाल पर फैले गंदगी को देखकर नराजगी जताते विधायक ने आउटसोर्सिंग कर्मी को हड़काया कहा कि जिस सुविधा एवं व्यवस्था के नाम पर सरकार पैसा देती है उसमें कोताही क्यों, उन्होने चेताया कि नियमित रूप से कर्तव्य निर्वहन में कमी की शिकायत मिलने पर संवेदक को बख्शेंगे नहीं, वहीं मौके पर मौजूद सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार को मरीजों के अनावश्यक रेफर करने की परिपाटी पर विराम लगाने को कहा, सीएचसी में बिचौलिया व दलाल तथा परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस की मौजूदगी को लेकर सवाल भी किये, विधायक ने आम मरीजों को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का समुचित लाभ देने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सीएचसी में सभी तरह की सुविधायें उपलब्ध कराई गई है। मुफ्त दवा, जांच घर, एंबुलेंस, चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी पर्याप्त रहने का लाभ आम मरीजों को मिलना ही चाहिए। इस दौरान विधायक ने इनडोर वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों के बीच कंबल का वितरण भी किया। इसके बाद विधायक सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय का निरीक्षण किया। शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली, कार्यालय कक्ष में बैठकर विधायक ने एचएम गुरुचरण पासवान से विद्यालय के संचालन एवं शिक्षक व छात्रों की संख्या तथा उपस्थिति से अवगत हुए। उन्होने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को कहा। विधायक ने खासकर फिजीकल टीचर से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विद्यालय में खेल गतिविधि को बढावा देने को कहा। मौके पर पवन कुमार हजारी, फेक नारायण मंडल, गौरीशंकर भगत, केशव कुमार गुड्ड, सुशील कर्ण, सुरज चंद्र प्रकाश, सतीश साह, चंद्रदेव चंदु, रामटहल भगत, धर्मेंद चौधरी, दीपक बख्शी, प्रभू कुमार प्रेम, संजीव पासवान, राजा सिंह, डा प्रभात भास्कर, सीएचसी प्रबंधक रविंद्र नाथ शर्मा, पुअनि सुधीर कुमार, बीपीआरओ देश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

































