केसरवानी वैश्य सभा भागलपुर की बैठक में नई कार्यकारिणी का विस्तार

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
केसरवानी वैश्य सभा, भागलपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बसंतपुर स्थित अजय केसरी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष राकेश रंजन केसरी ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी समिति के विस्तार सहित संगठनात्मक मजबूती को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
अध्यक्ष राकेश रंजन केसरी ने नवगठित कमेटी का अभिनंदन करते हुए समाज के संगठनात्मक विस्तार और सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही समाज के हितों की रक्षा कर सकता है।
सभा के सचिव अजय केसरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी समिति में कुछ नए सदस्यों को जोड़ा गया है, संरक्षक मंडल का विस्तार किया गया है तथा सलाहकार की नियुक्ति भी की गई है।
बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार केसरी को समिति का सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं संरक्षक मंडल में महेश कुमार केसरी, डॉ. मनोज कुमार राम, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. सत्यदीप गुप्ता को शामिल किया गया।
कार्यकारिणी समिति में जिन सदस्यों को जोड़ा गया उनमें मनीष कुमार केसरी, शरद कुमार केसरी, अवध किशोर केसरी, आलोक कुमार केसरी, पूनम केसरी एवं दिव्या केसरी शामिल हैं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक माह एक बैठक किसी न किसी पदाधिकारी के आवास पर आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में अगली बैठक डॉ. शुभम लाल के आवास पर आयोजित की जाएगी।
आज की बैठक में अध्यक्ष राकेश रंजन केसरी, सचिव अजय केसरी, कृष्ण मुरारी केसरी, मनीष केसरी, गौतम कुमार केसरी, निरंजन केसरी, मनोज कुमार केसरी मंगलम, डॉ. शुभम लाल, भोला केसरी, दीपक कुमार केसरी, राहुल कुमार केसरी सहित अजय केसरी के पुत्रगण उपस्थित थे। बैठक के अंत में मनोज केसरी मंगलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।