भागलपुर में विशाल आनंद द्वारा 27 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, भागलपुर
भागलपुर वासियों के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सहायता के उद्देश्य से एक अच्छी पहल की जा रही है। ‘प्रणाम भागलपुर’ के तहत शहर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 27 सितंबर, रविवार को आयोजित किया जाएगा।
इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मदनी नगर गोलंबर, चंपा नगर, भागलपुर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की पहल समाजसेवी विशाल आनंद द्वारा की गई है। भागलपुर वासियों को संबोधित करते हुए विशाल ने खुद को “आपका भाई, आपका बेटा” के रूप में संबोधित किया गया है और यह ‘भागलपुर मांगे विकास’ के विजन से जुड़ा है।
इस शिविर में आम जनता के लिए कई स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। यहाँ आने वाले लोगों को सभी बीमारियों की प्राथमिक जांच और चिकित्सकीय परामर्श बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। वर्तमान समय में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए, इस शिविर में डेंगू से बचाव के उपायों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
लोगों को सुरक्षित रहने के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है :-
घर और उसके आसपास के इलाकों में पानी जमा न होने दें।
कूलर, गमले, पुराने टायर आदि में पानी को इकट्ठा न रहने दें।
मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें और हमेशा फुल आस्तीन (पूरी बांह) के कपड़े पहनें।
अपने हाथ-पैर और पूरे शरीर को अच्छी तरह से ढक कर रखें।
मच्छर के काटने से बचने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट का उपयोग करें।

यह शिविर स्थानीय निवासियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जहाँ वे बिना किसी शुल्क के अपनी स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं और मौसमी बीमारियों से बचने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।