जिलाधिकारी ने किया नवनिर्मित शिक्षा भवन का निरीक्षण

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिलाधिकारी सावन कुमार गुरुवार को नव निर्मित शिक्षा भवन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन परिसर के चारों ओर पेवर ब्लॉक लगाने, चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल के दाहिने हिस्से) तथा ड्रेनेज सिस्टम को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कर उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया।इसके साथ ही शिक्षा भवन के मुख्य द्वार पर स्टील नेम प्लेट लगाने और परिसर में बेहतर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना एवं योजना), लेखा संवेदक सहित शिक्षा विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।