न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सफल आयोजन किया गया। मेले में पुरुष नसबंदी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा उपस्थित लोगों को सही एवं वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अस्थायी प्रकार के परिवार नियोजन साधनों का वितरण किया गया। विशेषज्ञों ने पुरुष नसबंदी की सुरक्षा, सरल प्रक्रिया, इसके स्वास्थ्य लाभ, तथा परिवार के बेहतर भविष्य में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
एएनएम कॉलेज, सुखपूर की छात्राओं द्वारा नाटक के माध्यम से पुरुष नसबंदी पर जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य कर्मियों में सीएस डॉ ललन ठाकुर डीपीएम बालकृष्ण , डीएस डॉ विनय कुमार, आरपीएम दरभंगा नजमुल होदा , कॉउंसिल्लोर उज्वला सिन्हा, एचएम अभिनव कुमार , डॉ रूबी कुमारी , डॉ अयान दास और अन्य कर्मियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर जनता को जागरूक करते हुए बताया कि परिवार नियोजन सिर्फ जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, आर्थिक स्थिरता और जिम्मेदार अभिभावक बनने का महत्वपूर्ण आधार है। उपस्थित पुरुषों को भरोसा दिलाया गया कि पुरुष नसबंदी एक सुरक्षित, प्रभावी और सरल प्रक्रिया है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य हानि नहीं होती।

































