लायंस क्लब और श्री बालाजी नेत्रालय के सौजन्य से आंख जांच का निःशुल्क मेगा शिविर


350 रोगियों की आंख की जांच, 40 रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए चयन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

लायंस क्लब और बिहार के नेत्र रोगों के लिए प्रसिद्ध अस्पताल श्री बालाजी नेत्रालय के सौजन्य से 14 सितम्बर को टाउन हॉल (निकट कचहरी कैंपस) में नेत्र रोग का मुफ्त जांच का एक दिवसीय मेगा शिविर आयोजित किया गया ।
इस नेत्र शिविर के आयोजन के मुख्य अतिथि ज़िलापदाधिकारी सावन कुमार थे ।उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार थे ।जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ भेंट कर श्री बालाजी नेत्रालय के निदेशक एवं मुख्य चिकित्सक शशि मोहनका को सम्मानित किया एवं फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की ।जिसमें बारिश के मौसम रहते हुए भी बड़ी संख्या में मरीज़ों को देखने का कार्य श्री बालाजी नेत्रालय के चिकित्सकों के टीम के द्वारा किया जा रहा था । जिसमें लगभग साढ़े तीन सौ आँख के रोगियों का जांच किया गया है एवं लगभग चालीस मरीजों का परीक्षण कर चयन हुआ जिसको आँख के ऑपरेशन की आवश्यकता है ।इनमें ग़रीब रोगियों के मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन की भी व्यवस्था भी की जाएगी ।जो की पटना के प्रसिद्ध अस्पताल श्रीबालाजी नेत्रालय के सहयोग से होगा ।जिला पदाधिकारी महोदय ने लायंस क्लब की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित करने के लिए कहा।

लायंस क्लब के संयोजक धर्मेन्द्र सिंह पप्पू ने कहा कि श्री बालाजी नेत्रालय जो की बिहार का प्रसिद्ध आंख अस्पताल है, अपने क्षेत्र के भी काफ़ी संख्या में मरीज जाते हैं, सौभाग्य से उस आँख अस्पताल के निदेशक डॉ शशि मोहनका सुपौल के ही सपूत हैं , इसलिए ये सुपौल लायंस क्लब के आग्रह पर अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर सुपौल में शिविर आयोजित कर के सेवा करने आए हैं इसलिए सभी जरूरत मंद लोग इस शिविर का लाभ अवश्य उठाए ।
लायंस क्लब के जोनल अध्यक्ष भरत कुमार झा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर के भी कई सामाजिक संगठनों के सदस्यों सहयोग करने के लिए आभार किया है ।
लायंस क्लब संस्था के वर्तमान अध्यक्ष
तपेश्वर मिश्र ने कहा कि संस्था के सहयोग से इस आयोजन के चयनित मरीजों का मुफ्त में मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी करवाया जाएगा ।डॉ शांति भूषण जी ,डॉ ओ पी अमन,डॉ विकाश ,डॉ प्रदीप शर्मा ,डॉ आर के यादव के साथ राजेश मोहनका , पवन अग्रवाल,सरवन मोहनका , मुकेश मोहनका , चंदन ,रौशन आनंद ,बिजय झा , विशाल गुप्ता के साथ लायंस क्लब के अन्य सदस्यों के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया ।विशेष रूप से स्काउट गाइड के संजय कुमार झा के नेतृत्व में कैडेटों ने आयोजन में भरपूर सहयोग दिया ।