भागलपुर : होनहार छात्रों का IIT जाने का सपना होगा साकार, ‘टेक्नो पॉइंट’ कराएगा JEE 2027 की निशुल्क तैयारी

पैसे के अभाव में अब किसी भी प्रतिभावान छात्र का आईआईटी (IIT) जाने का सपना नहीं टूटेगा। भागलपुर के लालबाग, तिलकामांझी स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान ‘टेक्नो पॉइंट’ ने ‘जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट’ के सहयोग से एक बड़ी पहल की है। संस्थान की ओर से आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) 2027 की तैयारी कर रहे लक्ष्य के प्रति ईमानदार और मेहनती छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था शुरू की गई है।

न्यूज स्कैन ब्यूरो, भागलपुर
यह जानकारी प्रख्यात शिक्षिविद व गणित के विशेषज्ञ और टेक्नो पॉइंट के निदेशक अंशु सिंह ने दी। इंजीनियर अंशु सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कारणों से कोई भी होनहार विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा और कोचिंग से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि भविष्य में भागलपुर में और अधिक विद्यार्थियों के लिए इस तरह की निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करने की योजना है। हालांकि, इस निशुल्क बैच के लिए उन्हीं छात्रों का चयन किया जाएगा जो अनुशासित, परिश्रमी और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से समर्पित होंगे।

गौरतलब है कि ‘टेक्नो पॉइंट’ भागलपुर का पहला ऐसा कोचिंग संस्थान है जो पिछले 30 वर्षों से विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई और नीट (NEET) की तैयारी करा रहा है। वहीं, इंजीनियर अंशु सिंह को विद्यार्थियों को तैयारी कराने का पिछले 38 वर्षों का लंबा अनुभव है, जिनके मार्गदर्शन में अब तक हज़ारों विद्यार्थी सफलता का परचम लहरा चुके हैं।

निशुल्क कोचिंग की मुख्य विशेषताएँ
चयनित विद्यार्थियों के लिए कोचिंग का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।
कक्षाओं का समय: कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगी।
विशेषज्ञों का सानिध्य: अनुभवी और आईआईटीयन शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। स्वयं इंजीनियर अंशु सिंह विद्यार्थियों को नियमित रूप से गणित पढ़ाएंगे।
प्रतिदिन मूल्यांकन: विद्यार्थियों की तैयारी को परखने के लिए रोजाना 1 घंटे का टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा की रणनीति: छात्रों को टाइम मैनेजमेंट और निर्धारित समय में कठिन प्रश्नों को हल करने का विशेष अभ्यास कराया जाएगा।

29 अगस्त को होगा छात्रों का चयन
इस निशुल्क कोचिंग का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। 12वीं उत्तीर्ण कर चुके या वर्तमान में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी इसके लिए योग्य हैं। चयन प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे टेक्नो पॉइंट, लालबाग, तिलकामांझी, भागलपुर में आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी अपना आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्थान के कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

यहाँ करें संपर्क
इस निशुल्क पहल से जुड़ी किसी भी विशेष जानकारी के लिए विद्यार्थी अपना नाम, पूरी डिटेल और फोन नंबर लिखकर संस्थान के व्हाट्सएप नंबर 9006 738704 पर भेज सकते हैं। ध्यान रहे कि इस नंबर पर कॉल करने के बजाय केवल व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ही संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।