न्यूज स्कैन ब्यूरो सुपौल/ राघोपुर
दरभंगा में कांग्रेस पार्टी के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांघी के रैली में एक मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिपणी करना और उनके स्वर्गीय माता के नाम गाली-गलौज करने के विरोध में देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों के बीच मे उबाल देखा जा रहा है। उसी के विरोध में शुक्रवार को सिमराही बाजार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगड़िया के नेतृत्व में सिमराही बाजार स्थित एनएच 27 और एनएच 106 के चौराहा जेपी चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। पार्टी के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में सिमराही नगर सहित आसपास के मंडल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जहां सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतला लेकर नगर भ्रमण किया गया। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने पुतला के साथ जेपी चौक पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्दावाद, राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, महागठबंधन मुर्दाबाद का नारा लगाया। उसके बाद मौजूद सभी कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के पुतला को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर संबोधित करते प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगड़िया ने कहा की दरभंगा में राहुल गांधी के रैली में जिस तरह से हमारे पीएम के नाम से अभद्र टिपणी किया गया और उनके माता के नाम अभद्र गाली-गलौज किया गया यह इस देश के पीएम और देश की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस कृत्य के लिए हमारे पीएम और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए साथ ही गाली देने वाले के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। भाजपा जिला मंत्री स्मृति कुमारी ने कहा कि कांग्रेस के पप्पू एवं महागठबंधन के समर्थकों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय माता को ही नहीं बल्कि पूरे देश के नारी शक्ति को गाली दिया गया है। कांग्रेसियों के द्वारा देश के महिलाओं के किए गए अपमान को देश कभी माफ नहीं करेगा। ऐसे लोगो को देश की जनता जरूर सबक सिखाएगी। वहीं नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि पहले सुपौल में तिरंगे का अपमान और अब राहुल गांधी व तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से दरभंगा में पीएम के स्वर्गीय माताजी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग यह राजनीति की अब तक की सबसे बड़ी नीचता है। चाहे राहुल और तेजस्वी हज़ार बार भी माफी माँगें, बिहार की जनता उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. बैद्यनाथ भगत ने कहा कि पहले बिहारवासियों का अपमान, फिर तिरंगे का और अब मातृत्व का अपमान। इतनी गिरावट आज तक कभी नहीं देखी गई। वहीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी ने कहा कि पूरा देश कांग्रेस एवं उनके नेताओ के इस कुकृत्य के खिलाफ आक्रोशित है। मौके पर विश्वजीत भगत, प्रशांत वर्मा, सुनील नायक, विजय सिंह, भरत सिंह राधेश्याम भगत, दिलीप पूर्वे, चंदू दास, कृष्णा दास, किशोर दास, रमन झा, कमलेश प्रधान, सुभम राज, अविनाश सन्नी, प्रमोद साह, विजय मंडल, देवादित्य सेन, सुमित सहित अन्य मौजूद थे।



























