सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर का हुआ पीयर एसेसमेंट

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जिला स्वास्थ्य समिति के आदेश पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिहपुर का पीयर एसेसमेंट किया गया। यह आकलन रेफरल अस्पताल सुलतानगंज की टीम द्वारा किया गया।

जांच के दौरान टीम ने ओपीडी, एनसीडी यूनिट, डेंटल क्लीनिक, लैब कक्ष, प्रसव कक्ष, गोल्ड चेन, एएनसी कक्ष, आपातकालीन कक्ष और ऑपरेशन थिएटर का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में बने हर्बल गार्डन और सामान्य गार्डन की भी जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया। टीम लीडर डॉ. कुंदन भाई पटेल ने कहा कि “रोगी अस्पताल में इलाज कराने आते हैं, ऐसा न हो कि उन्हें यहां से बीमारी लगे। अस्पताल को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने प्रसव के बाद बेहतर सफाई, पर्याप्त संख्या में डस्टबिन उपलब्ध कराने और कचरे को कलर कोडिंग के अनुसार डालने पर जोर दिया।

उन्होंने एएनएम को भी दिशा-निर्देश दिए कि प्रसव के समय अंगूठी-चूड़ी निकालकर, अच्छी तरह से दस्ताने पहनकर ही सुरक्षित प्रसव कराएं।

निरीक्षण टीम में डॉ. कुंदन भाई पटेल (प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल सुलतानगंज),अमित कुमार (अस्पताल लेखा प्रबंधक), कुमार नलिन (बीसीएम) शामिल रहे।

इस अवसर पर डॉ. मुरारी पोद्दार (प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी), डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सफीउल्लाह, डॉ. कुमार देवव्रत, डॉ. विवेक केजरीवाल, मनीष कुमार भट्ट (प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक), रोशन कुमार झा (प्रखंड लेखपाल),नीरज कुमार (प्रधान लिपिक),अभिषेक कुमार (प्रखंड मूल्यांकन सहायक)रुचि रंजन, खुशबू कुमारी, आरती कुमारी, बसंती कुमारी, हेमा कुमारी (जीएएनएम व एएनएम)।मौजूद रहीं। इन सभी ने पीयर एसेसमेंट की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दिया।