लोहिया मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

पिपरा प्रखंड मे निर्माणाधीन लोहिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण की स्थलीय समीक्षा जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने की। समीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य के प्रति संतुष्टि जतायी गयी तथा निर्धारित लक्ष्य से पीछे चल रहे कार्यों को ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

उपरोक्त समीक्षा में विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य, सहायक अभियंता, तथा संबंधित निर्माण एजेंसी के अभियंता मौजूद थे।