ज्योतिंद्र नारायण सिंह (चौथम) खगड़िया
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत पटराहा गांव के मध्य विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक के साथ दो सहायक शिक्षक हैं। जिनके उपर कक्षा एक से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी है। जिससे बच्चों की पढ़ाई पर गहरा असर पड़ रहा है। बावजूद, इस विद्यालय के एक शिक्षक को बीएलओ बनाया गया है। जिसने विद्यालय प्रधानाध्याक की मुश्किलें बढ़ा दी है। आलम यह है कि विद्यालय के संचालन के अलावा वहां मौजूद प्रधानाध्यापक और वहां मौजूद एक शिक्षक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि एक तो विद्यालय में पहले से शिक्षक की कमी है, उसमें एक शिक्षक को बीएलओ बनाने के कारण वह व्यस्त रहते हैं। विद्यालय का संचालन दो ही शिक्षक के भरोसे है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस स्थिति में विद्यालय बंद करने की नौबत हो जाती है।
विभाग ने नहीं लिया संज्ञान
प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस विद्याय के चार शिक्षक का स्थानांतरण पहले ही हो चुका है। जबकि एक शिक्षक की म प्रोन्नति हो गई एवं एक शिक्षक सेवानिवृत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से विद्यालय में शिक्षकों को नहीं भेजा गया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक की माने तो शिक्षकों की कमी के कारण व्यस्तता में वे लोग विद्यालन संचालन गतिविधि को ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पाते हैं। जिसके बाद विभाग से स्पष्टीकरण पूछ लिया जाता है।