लोक शिकायत निवारण के 8 केसों की सुनवाई ,4 का निपटारा, डीसीएलआर को शोकॉज

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिला पदाधिकारी सावन कुमार, कार्यालय वेश्म में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील संबंधी कुल 8 वादों में सुनवाई की । जिसमें 4 (चार) वादों का निष्पादन किया गया। शेष 4 (चार) वाद की सुनवाई हेतु अगली तिथि 19 अगस्त निर्धारित की गयी।

लोक शिकायत की सुनवाई में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी, किशनपुर तथा सरायगढ़-भपटियाही उपस्थित हुए। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, वीरपुर के प्रतिनिधि एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, सुपौल जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में उपस्थित हुए।

विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सुपौल द्वारा प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण उन्हें सुनवाई की अगली तिथि 19 अगस्त को स्वयं प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निदेश दिया गया। भूमि सुधार उप समाहर्त्ता से सुनवाई में अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की गयी।