न्यूज स्कैन ब्यूरो, खगड़िया
करगिल विजय दिवस के अवसल पर बचपन प्ले स्कूल में वीर सैनिकों को श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने भारतीय सैनिकों की शहादत को याद कर उनको पुष्प अर्पित किया। साथ ही स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को कारगिल दिवस की जानकारी दी। जिसमें कठिन से कठिन परिस्थिति में कैसे भारतीय सैनिकों ने दुश्मन के दांत खट्टे किये और कैसे चोटी पर भारतीय तिरंगा लहराया ये जानकारी बच्चों को दी गई।
इस मौके पर स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर पुष्पा कुमारी ने बच्चों से कहा कि कारगिल विजय दिवस सिर्फ एक ऐतिहासिक दिन नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें बताता है कि जब भी देश पर खतरा आता है। हमारे सैनिक अपनी जान की परवाह किए बिना हमारी सुरक्षा करते हैं। कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज पांडे जैसे अनेक जवानों ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी। वहीं स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने बच्चों से कहा कि भारत सरकार ने 26 जुलाई, 1999 को कारगिल युद्ध में जीत की औपचारिक घोषणा की। इस दिन भारतीय जवानों के श्रद्धांजली और विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है।
फौज यूनिफॉरम में बच्चों ने निकाली रैली
बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने स्कूल से निकलकर एक रैली का भी आयोजन किया। जो महिला थाना के कैंपस में पहुंचा। जहां वीर जवानों को याद करते हुए नारे लगाए गए। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना कुमारी, साइबर थाना के डीएसपी तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। पुलिस पदाधिकारियों ने इस मौके पर बच्चों का हौसला भी बढ़ाया। वहीं कार्यक्रम को सफल करने में स्कूल के शिक्षकों का भी योगदान महत्वपूर्ण रहा।