पूर्णिया में तीन मौत की कहानी नवीन कुशवाहा से शुरू हुई…. फिर बेटी …..और फिर पत्नी तक पहुंची

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पूर्णिया
पूर्णिया में केहाट थाना क्षेत्र के यूरोपियन कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की कड़ी जब भी खुले लेकिन क्रम यही रहेगा। मौत की ये कहानी नवीन कुशवाहा से बेटी होते हुए पत्नी तक पहुंचेगी। जदयू नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई नवीन कुशवाहा (52), उनकी पत्नी कंचन माला सिंह (48) और बेटी तनु प्रिया (23) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। पप्पू यादव ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और घटना को संदिग्ध बताया है।


इस मामले में जदयू नेता और मृतक नवीन कुशवाहा के भाई निरंजन कुशवाहा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि उनकी भतीजी सीढ़ी से फिसल गई। उसे बचाने उनके भाई आए और इसी क्रम में उन्हें भी चोट लग गई। दोनों की मौत इस चोट की वजह से हो गई। उनकी भाभी कंचन माला सिंह सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी और इससे उनकी मौत हो गई। लेकिन ये कहानी संदिग्ध लग रही है।


इसी बीच डॉक्टर ने बताया है कि नवीन कुशवाहा की मौत फंदे में झूलने से हुई। यानी यह स्पष्ट तौर पर आत्महत्या का मामला है। बेटी के सिर पर चोट है। अब यह चोट कैसे लगी यह जांच में स्पष्ट होगा। कंचन मामला की मौत की वजह से भी पर्दा उठना अभी बांकी है। लेकिन द न्यूज स्कैन आपको यह बता रहा है कि कहानी नवीन से शुरु होकर बेटी तनु प्रिया होते हुए पत्नी कंचन माला तक पहुंचेगी। खुलासे का इंतजार कीजिए।