27 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर भाग गया

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी राजपुरा ने नाका ड्यूटी के दौरान 27 लीटर नेपाली शराब की जब्त किया है।
जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कार्यवाहक कमांडेंट, जगदीश कुमार शर्मा द्वितीय कमान अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 224/15 के समीप नेपाल से भारत में प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली है।
सूचना की पुष्टि के बाद एसएसबी के कार्मिको का नाका दल गठित किया गया ।
चिन्हित स्थान पर पहुंच कर नाका दल छिप कर बैठ गया। कुछ समय बीत जाने के बाद नाका दल ने देखा की सूचना से मेल खाता हुआ एक आदमी साइकिल पर कुछ सामान के साथ उनकी तरफ़ आ रहा है ।
नाका पार्टी को देखते ही व्यक्ति साइकिल तथा सामान छोड़ कर नेपाल की तरफ़ भाग निकला। विधि अनुसार समान की तलाशी ली गई जिसके अंदर से 90 बोतल कुल 27 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई।
तत्पश्चात नाका दल द्वारा पकड़ी गई शराब को थाना-डगमरा,सुपौल को सुपुर्द किया गया ।
इस दौरान एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक गुरदेव तथा अन्य जवान उपस्थित थे।