एसएसबी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व दो व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ जब्त किया 99 नग कारतूस और एक कार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त अभियान में सीमा दौरान 8 एमएम के 99 Ammunition एक बलेनो कार के साथ दो व्याक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कमांडेंट, गौरव सिंह ने बताया कि सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए एस.एस.बी के अधिकारी और जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सीमा पर निगरानी रख रहे हैं । इसी क्रम में जवानों ने प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।

सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में सीमा स्तम्भ संख्या 204/1 के समीप से भीमनगर –बीरपुर जाने वाले रास्ते से एक गाड़ी में नशीली पदार्थ एवं आर्म्स अम्मूनाशन की तस्करी होने की संभावना है ।सूचना की गम्भीरता को देखते हुए बिहार पुलिस के साथ संयुक्त सर्च पार्टी का गठन किया गया । इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त सर्च पार्टी बताए गए स्थान पर पहुंची ।सर्च पार्टी भीमनगर से बीरपुर जाने वाले मार्ग पर खोंनटाहा पेट्रोल पम्प के समीप एक वाहन संख्या (BR11AD6191)को संदेह के आधार पर तलाशी लिया जिसमे गाड़ी के डेस्क बोर्ड में छिपाकर रखे 99 कारतूस मिले इसके साथ ही पूछ ताछ के आधार पर बीरपुर निवासी 2 व्यक्तियों की गिरफ्तारी संयुक्त टीम द्वारा किया गया ।
तत्पश्चात बरामद राउंड तथा गिरफ्तार हुए व्यक्तियों को अपने कब्जे मे कर जब्ती की आवश्यक कार्यवाही कि गई और जब्त किए गए राउंड्स, कार एवं दोनों व्यक्तियों को थाना- भीननगर को क़ानूनी कार्यवाही हेतु को सुपुर्द कर दिया ।
इस दौरान4 एसएसबी के निरीक्षक रिजवान अहमद के साथ अन्य जवान तथा बिहार पुलिस के निरीक्षक राज किशोर मंडल के साथ बिहार पुलिस के अन्य जवान उपस्थित थे।
उधर नरपतपट्टी कंपनी द्वारा रात्रि में नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे 390 लीटर (1300 बोतल ) शराब दो मोटर साइकिल और एक व्यक्ति के साथ जब्त किया गया जिसे भपटियाही थाना को क़ानूनी कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया है.
कमांडेंट गौरव ने बिहार चुनाव के पहले सीमा पर बिहार पुलिस के साथ संयुक्त गस्ती बढाने हेतु जवानों को निर्देशित किया है।