न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल /पिपरा
थाना क्षेत्र के कमलपुर मोड़ समीप शनिवार को एनएच 106 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को ज़ोरदार ठोकर मार दी ।जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक पर सवार तीन युवक गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गये । जिसे इलाज के लिए सीएचसी पिपरा लाया गया जहां प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए तीनो घायलो को बाहर रेफर कर दिया। घायल युवकों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत वार्ड 6 बेलही निवासी रामकृष्ण कुमार ,अवनेश कुमार और श्रवण कुमार के रूप के हुई है ।जानकारी अनुसार एक बाइक पर सवार तीन युवक कमलपुर पेट्रोल पंप से तेल डलवा कर पिपरा की ओर आ रहा था इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी ।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का परखच्चे उड़ गया ।वही बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सड़क चल रहे राहगीरो ने सभी घायलों को सामुदाइक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में भर्ती करवाया जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिकी उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

































