परबत्ता: हथियार तस्कर गिरफ्तार, दो देशी कट्टा और कारतूस बरामद

न्यूज स्कैन ब्यूरो। खगड़िया/ परबत्ता।

अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महैया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में हथियार तस्करी पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को महैया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अररिया गांव स्थित नीरज कुमार के वासा में अवैध हथियार छुपाकर रखा गया है।सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने विधिवत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नीरज कुमार के वासा से दो देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मौके से ही आरोपी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।छापेमारी दल में मडैया थाना की थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी, पीटीसी राधेकृष्ण कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।