न्यूज स्कैन ब्यूरो। गोगरी (खगड़िया)
नामांकन के प्रथम दिन शुक्रवार को गोगरी व परबत्ता विधानसभा के लिए एक भी अभ्यर्थियों ने नामजद की का पर्चा दाखिल नहीं किया। परवत्ता विधानसभा के लिए बनाया गया निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडल अधिकारी कृतिका मिश्रा एवं बेलदौर विधानसभा के लिए बनाए गए निर्वाचित पदाधिकारी सह डीसीएलआर राजकुमार नामांकन के प्रथम दिन अपने अपने कक्ष में नामांकन को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार करते नजर आए। वही नामांकन एवं स्कूटनी को लेकर अनुमंडल मुख्यालय एवं आसपास के इलाके में तैनात किए गए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आए। शुक्रवार को परबत्ता विधानसभा के दो एनआर कराया गया। जिसमें एक एनआर डा संजीव कुमार एवं दुसरा अर्चिता प्रकाश के नाम कटाया गया। नामनिर्देशन को लेकर तैनात किए गए।अनुमंडल-प्रखंड कार्यलय के मुख्य गेट पर कनिय अभियंता कुन्दन कुमार ,परवत्ता विधानसभा के लिए निर्देशन स्थल पर तकनिकी सहायक प्रखंड कार्यालय गोगरी मो अब्दुल रजा,बेलदौर विधानसभा के लिए निर्देशन स्थल पर पंचायत तकनीकी सहायक मनरेगा गोगरी सुनिल कुमार ,अनुमंडल कार्यालय के कैम्पस के मुख्य गेट पर कनिय अभियंता मनरेगा गोगरी प्रवीण कुमार,ग्रामीण विभाग के सहायक अभियंता अरविंद कुमार,और कनिय अभियंता नगर पंचायत गोगरी सुनिल कुमार,अग्निशामक कार्यालय के सामने चेक पोस्ट पर प्रखंड समन्वयक स्वच्छता गोगरी सुभाष कुमार,रजिस्ट्री चौक पर नगर प्रबंध नगर परिषद गोगरी रविकांत,केडीएस काँलेज गोगरी के मुख्य द्वार पर तकनिकी सहायक गोगरी रवि राज एव भगवान उच्च विद्यालय गोगरी मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार पर कनिय अभियंता नगर परिषद गोगरी जितेंद्र कुमार व पुलिस बल के साथ तैनात नजर आए ।

































