रिकॉर्ड डिलीवरी : पूर्णिया के ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स (महिंद्रा) ने दो माह में 2035 वाहन बेचकर रच दिया नया कीर्तिमान

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पूर्णिया
महिंद्रा के अधिकृत डीलरशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स ने वाहन उद्योग में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है। डीलरशिप ने सितंबर और अक्टूबर 2025 के दौरान कुल 2035 वाहनों की डिलीवरी कर खुद को भारत के शीर्ष महिंद्रा डीलरों की श्रेणी में मजबूती से स्थापित किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए 1 नवंबर 2025 को ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

ग्राहकों का अटूट विश्वास ही 37 वर्षों की सफलता का आधार
ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक ब्रजेश चन्द्र मिश्रा और राजेश चंद्र मिश्रा ने इस रिकॉर्ड-तोड़ सफलता को सीमांचल और कोसी क्षेत्र के ग्राहकों के अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह भरोसा पिछले 37 वर्षों से लगातार ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स पर बरस रहा है। मिश्रा बंधुओं ने ग्राहकों को वाहन खरीद में सहयोग देने के लिए सभी वित्तीय संस्थानों (Financers) का आभार व्यक्त किया, जिनके सरल ऋण स्वीकृति प्रोसेस की वजह से यह लक्ष्य हासिल करना संभव हुआ।

टीम वर्क और मूल मूल्यों को दिया गया श्रेय
मिश्रा बंधुओ ने इस ऐतिहासिक सफलता का विशेष श्रेय ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की समर्पित और सहयोगी टीम को दिया, जिनके सकारात्मक दृष्टिकोण और अथक परिश्रम ने इस उपलब्धि को हकीकत में बदला। टीम ने संस्थापक मूल्यों को श्रद्धापूर्वक याद किया। श्री मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय प्रबंध निदेशक रमेश चंद्र मिश्रा और माता स्व. विजयलक्ष्मी मिश्रा द्वारा सिखाए गए मूल मूल्य, नीतियाँ और विश्वास ही संगठन की सफलता की नींव हैं, जो आज भी प्रत्येक कार्य प्रक्रिया और ग्राहक संबंध में महसूस किए जा सकते हैं। ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स ने महिंद्रा के अधिकारियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने सेल्स, सर्विस और मार्केटिंग में उत्कृष्ट सहयोग और रचनात्मक विचारों के साथ डीलरशिप को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ब्रजेश मिश्रा ने कहा, यह रिकॉर्ड स्पष्ट रूप से ग्राहक संतुष्टि, टीम वर्क और उत्कृष्टता के सिद्धांतों के प्रति ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पूर्व में भी टीम ने अपनी श्रेष्ठता को साबित किया है। इस उपलब्धि के आगे भी अपनी टीम की मेहनत और जज्बे के सहारे नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।