खगड़िया: चौथम में विदेशी शराब कांड के तस्कर दो सालों के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ,भेजा गया जेल

न्यूज स्कैन ब्यूरो। चौथम (खगड़िया)

विदेशी शराब तस्करी कांड संख्या 203 के फरारी अभियुक्त बीते दो सालों के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। कांड के आईओ संतोष कुमार ने फरारी अभियुक्त थाना गोगरी स्थित जमालपुर ईमली तल वार्ड नंबर 32 निवासी नन्द मंडल के पुत्र श्रवण कुमार को गुप्त सूचना घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 30 बिहार मद्द निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत 6जून 2023 में चौथम थाना में कांड संख्या 203/23 दर्ज किया गया था।ज एल टी एफ के प्रभारी ए एस आई शिवेन्द्र राम ने पुलिस सशस्त्र बल के साथ चौथम थाना क्षेत्र के पहाडचक त्रिमुहानी के पास घेराबंदी के दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने पुलिस को देखते हीं भागने की कोशिश किया। पुलिस बल मौके पर दो युवकों को हिरासत में लिया। वहीं एक भागने में सफल रहा। मौके पर फरार युवक श्रवण कुमार हीं था। बाइक की तलाशी के दौरान 28 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया था।