
न्यूज स्कैन ब्यूरो। परबत्ता (खगड़िया)
परबत्ता प्रखंड के नयागांव शिरोमणि टोला निवासी 36 वर्षीय रणधीर कुमार की मौत हैदराबाद में एक कार्यस्थल पर हादसे में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणधीर वहां एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को कार्य के दौरान अचानक एक गंभीर दुर्घटना हो गई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि रणधीर लगभग पांच वर्षों से हैदराबाद में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन शव को वापस गांव लाने की तैयारी में जुटे हैं। स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई है।

































