मनरेगा योजना के समर्थन में कांग्रेस का 11 जनवरी को अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष होगा उपवास कार्यक्रम

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्व से संचालित महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार योजना का नाम बदलकर जी रामजी रोजगार योजना करने और योजना में राज्यों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है जो अनुचित है
शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व से संचालित योजना में प्रावधान था कि ग्रामीण क्षेत्रों में सौ दिन के रोजगार की गारंटी, 10 प्रतिशत अंशदान और कार्यों का निर्धारण स्थानीय स्तर पर किया जाना था ।अब कार्यों का निर्धारण केंद्र स्तर व राज्यों का अंश दान 40 प्रतिशत कर दिया गया है जब राज्य सरकार 10 प्रतिशत राशि का अंश दान नहीं कर पा रही है तो 40प्रतिशत कहां से कर पायेगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव ने कहा कि भारत के अधिकांश राज्य पूर्व से ही ऋण के तले दबे हुए हैं. इससे स्पष्ट है कि यह सरकार गरीब और मजदूर की हितैषी नहीं है, यह सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ देने हेतु योजनाओं के चयन का अधिकार अपने पास रखने का निर्णय ली है।
इसका कांग्रेसजन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी 2026 ऐतिहासिक स्थलों पर कांग्रेसजनों द्वारा अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष उपवास रखकर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर नरेश मिश्र संजीव यादव ,अभय तिवारी, शिवनन्दन यादव ,रामचंद्र सिंह ,सगीर आलम, संजीव कुमार सिंह, श्याम भगत ,जीतेन्द्र यादव ,दिनेश साह आदि मौजूद थे।
.