न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ छातापुर
जिले के छातापुर थाना पुलिस ने रविवार को गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग के क्रम में बाइक पर लदे 157 लीटर नेपाली शराब बरामद किया है।, कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से तस्कर को भी गिरफ्तार करने में भी सफलता मिली है।, पुलिस ने मामले में पुअनि मनोज पासवान के बयान पर थाना कांड संख्या 19/26 दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत के लिए सुपौल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पुअनि मनोज पासवान सशस्त्र बलों के साथ चुन्नी पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे, इस क्रम में सूचना मिली की गिरिधरपट्टी की ओर से शराब की खेप छातापुर की ओर लाई जा रही है, पुलिस जब उस दिशा में बढ़ी तो चुन्नी वार्ड तीन के समीप पक्की सड़क के रास्ते बाइक पर तीन बोरी लादे एक युवक आ रहा था, बाइक को रोककर तलाशी व पुछताछ की गई, इस क्रम में भागने का प्रयास कर रहे चालक को धर दबोचा गया। तलाशी लेने पर तीन बोरी में 300 एमएल की 524 बोतल यानि कुल मात्रा 157.20 लीटर नेपाली शराब पायी गई, हिरासत में लिए गए युवक ने अपना नाम रौशन कुमार पिता भूपेंद्र यादव रामघाट थाना नरपतगंज जिला अररिया बताया है। बरामद शराब को विधिवत जप्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं हिरासत मे लिए गये युवक को न्यायालय में उपस्थापित कराने के लिए सुपौल भेज दिया गया है

































