न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला मुख्यालय स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक पर कार्यक्रम कर खुशी का इजहार किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मल्लिक ने कहा की बिहार के पथ सड़क मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नीतिन नवीन को बनाएं जाने से सम्पूर्ण देश में हर्ष की बात है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। बिहार के सबसे युवा कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी बहुत ही मजबूत बनेंगी। अधिवक्ता रूद्रप्रताप लाल ने कहा बिहार के पथ सड़क मंत्री नीतिन नवीन को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके कार्यकाल में सड़क और पुल का जाल बिछा है। बधाई संदेश देने वाले में सामाजिक कार्यकर्ता नीता कुमारी, अभय श्रीवास्तव , शैलैश कुमार कर्ण, प्रो विनोद शंकर कर्ण, अधिवक्ता श्याम प्रकाश अधिवक्ता शंशाक श्रीवास्तव , मोहन कुमार, सुरेश कुमार मंडल, महेंद्र राम दास , सीताराम मुखिया , गोविंद पंडित,रजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित हुए। वही जदयू के प्रांतीय नेता योगेश कुशवाहा ने कि भाजपा का 45 वर्ष हुआ है और 45 वर्ष के युवा नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है जो राज्य के लिए गौरव की बात है।

































