न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), वीरपुर के सौजन्य से रामा फाउंडेशन द्वारा 22 जुलाई से 28 जुलाई तक एक सप्ताहीय पोल्ट्री फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वीरपुर स्थित एसएसबी कैंप परिसर में संचालित हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 3 महिला और 17 पुरुष शामिल थे।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें तकनीकी दक्षता से लैस करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षक और उपस्थिति
प्रशिक्षण का संचालन राम फाउंडेशन के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। सत्रों के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई।
समापन समारोह के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा, उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, रामा फाउंडेशन के डायरेक्टर दिवेश कुमार, एवं कृषि विभाग के प्रतिनिधि सतीश कुमार उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण का समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ-साथ 4-4 चूजे प्रदान किए गए, ताकि वे प्रशिक्षण को सीधे तौर पर व्यवहार में ला सकें और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

































