- जदयू को भी दिया नसीहत, कहा महेश्वर हजारी गठबंधन धर्म का नहीं पढ़ाए पाठ, हमें किसी की नसीहत नहीं चाहिए
- 19 जुलाई को मुंगेर में लोजपा-आर के नव संकल्प महासभा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आने की अपील
न्यूज स्कैन ब्यूरो, खगड़िया
लोजपा-आर के मुख्य प्रवक्ता डॉ भट्ट ने गुरुवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने आगामी 19 जुलाई को मुंगेर में लोजपा-आर द्वारा आयोजित संकल्प महासभा रैली में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को शामिल कराने की बात कही। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, जिला प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, युवा जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार, मजदूर सेल प्रदेश सचिव संजीव झा, प्रखंड अध्यक्ष रौशन पासवान, प्रखंड महासचिव भवेश सिंह समेत दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान एलजेपी-आर के मुख्य प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव एवं बिहार सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी पत्रकार और बिहार की जनता को अपमानित कर रहे हैं। राजद के शासन नें जंगलराज के किस्से सभी को मालूम हैं। उस समय मुख्यमंत्री आवास से अहरण का धंधा संचालित होता था। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी में राजद की पुरानी छवि दिख रही है।
जदयू हमें नहीं दे नसीहत
लोजपा-आर प्रवक्ता डॉ. भट्ट ने प्रेस-वार्ता के दौरान एनडीए गठबंधन के घटक दल जदयू के मंत्री महेश्वर हजारी पर भी सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि महेश्वर हजारी हमें गठबंधन की पाठ नहीं पढ़ाएं। घटक दल होने के नाते हमलोगों को कानून व्यस्था पर बात करने की आजादी है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट पर कांग्रेस द्वारा टिकट मिलने पर अपने पुत्र के प्रचार कर वे कौन सा गठबंधन धर्म का पालन कर रहे थे।
ऐतिहासिक होगी संकल्प महासभा
पार्टी प्रवकता ने कहा कि आगामी 19 जुलाई को मुंगेर में होने वाले संकल्प महासभा ऐतिहासिक होगा। जिसे केन्द्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर खगड़िया समेत जमुई शेखपुरा बेगूसराय लखीसराय भागलपुर मुंगेर और बांका जिलों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी का बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का विजन बिहार के विकास का रोड मैप है। जिसे धरातल पर उतरा जाएगा।
खगड़िया के विकास को लेकर एनडीए संकल्पित
उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार खगड़िया समेत बिहार के समावेशी विकास को लेकर कृत-संकल्पित है। एनडीए सरकार ने खगडिया के विकास को लेकर 2 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति दी है। जिस पर कार्य शुरू है। डॉ. भट्ट ने कहा कि खगड़िया पार्टी के संस्थापक पदभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जन्मभूमि है। नेता लगातार कहते थे कि मैं उस घर में दिया जलाने चला हूं जहां सदियों से अंधेरा है। उनके अधूरे सपनों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पूरा करेंगे।

































