ट्रेन के धक्के से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

  • मृतक महिला कदवा से मड़वा ब्रजलेश्वरनाथ धाम जल चढ़ाने जा रही थी

बिहपुर, भागलपुर

बिहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार, गेट नंबर 17 जमालपुर ढाला के समीप सोमवार सुबह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा गंभीर हालत में महिला को बिहपुर सीएचसी पहुंचाया ग़या। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नवगछिया के बोरवा टोला कदवा निवासी गीता देवी पति लुचो मंडल उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई। मृतका बिहपुर के मड़वा ब्रजलेश्वरनाथ धाम भगवान को जलार्पण करने जा रही थी।

बताया जा रहा है कि जमालपुर रेलवे ढाला के समीप रेल ट्रैक पार करने के दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गई। बिहपुर रेल जीआरपी थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने कहा, अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। आवेंदन प्राप्त नही हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।