नवगछिया प्रखंड के तेतरी उत्तर भाग संख्या-9 से रीता देवी बनीं नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य, सीओ ने दिलाई शपथ

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया

नवगछिया प्रखंड के तेतरी पंचायत उत्तर भाग संख्या-9 में पंचायत समिति सदस्य का पद रिक्त होने के बाद गुरुवार को नवनिर्वाचित सदस्य रीता देवी ने पदभार ग्रहण किया।

नवगछिया अंचलाधिकारी संतोष कुमार सुमन ने उन्हें औपचारिक रूप से पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में रीता देवी के प्रतिनिधि संजीव कुमार उर्फ झाबो सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीओ संतोष कुमार सुमन ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की और पारदर्शिता व जवाबदेही को प्राथमिकता देने पर बल दिया।