खगड़िया के चौथम में चार स्कूली बच्चों के डूबने की आशंका, दो छात्रा भी शामिल, प्रशासन खोजबीन में जुटा

खगड़िया। जिला स्थित चौथम से बड़ी खबर है। सोमवार देर शाम चार बच्चों के एक पानी की धार में डूबने की आशंका की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इनमें दो छात्रा भी शामिल थी। जिसकी पहचान चौथम थाना अंतर्गत धुतौली मलपा निवासी ललित प्रसाद चौरसिया के पुत्र गोलू कुमार एवं करन कुमार के रुप में की गई है। जबकि धुलौती मलपा निवासी अनुज प्रशाद चौरसिया की पुत्री अनु कुमारी एवं अंशु कुमारी बताई गई है।

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना एवं प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव के दक्षिण स्थित पानी की धार में ये सभी बच्चे स्कूल से भागकर आए थे। पानी के किनारे बच्चों के कपड़े भी मिले हैं। कहा जा रहा है कि पानी की धार में सभी नहाने के लिए आए थे। घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है। बता दें कि घटना की एक बात सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि जिस जगह बच्चों का कपड़ा पड़ा था वहां किसने बच्चों के नाम लिखा। जो संदेह पैदा कर रहा है। खबर लिखे जाने तक परिजन और प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस जानकारी इकट्ठा कर रही है।