जनता दरबार में डीसी ने सुनीं समस्याएं

देवघर। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को जनता दरबार में जिलावासियों की समस्याएं सुनी और उसके समाधान का निर्देश दिया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, सेविका की नियुक्ति, स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से जुड़े मामलों को डीसी के समक्ष रखा। साथ ही डीसी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करें। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर पूरी रिपोर्ट डीसी ऑफिस में जमा करे। इस दौरान कार्यपालक दण्डाधिकारी ओम प्रियदर्शी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।