खगड़िया/बेलदौर
जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित परीनगरा गांव स्थित सरे बहियार के एक गड्ढ़े से दो बच्चों का शव बरामद किया गया है। दोनो बच्चे बुधवार दिन से ही गायब थे। जिनकी खोजबीन परिजनों के द्वारा की जा रही थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह जब लोगों ने दोनों बच्चों के शव को पानी में देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद मृतक बच्चों के घर में चिख-पूकार मच गया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनो बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा है। मृतक का पहचान पीरनगरा गांव निवासी बाबुल कुमार के 7 वर्षीय पुत्र अधिराज कुमार एवं मिर्चाबाड़ी पूर्णियां निवासी नीतीश कुमार के 8 वर्षीय पुत्र ॠषव कुमार के रूप में की गई है। दोनो मृतक बच्चे आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं।
बुधवार 10 बजे घर से निकला था दोनों
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक बच्चे बुधवार सुबह 10 बजे घर से निकले थे। जिसके बाद से उनकी खोजबीन की जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः दोनों बच्चे पानी भरे गड्ढे में नहाने के लिए गया होगा। गहरे पानी रहने के कारण दोनों की डूबकर मौत हो गई। इस बावत बेलदौर सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। संबंधित हल्का कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देंगे।