गाँधी शांति प्रतिष्ठान चलाएगा मतदाता जागरूकता अभियान

भागलपुर। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान पर गोष्ठी हुयी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रोफेसर फारूक अली मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद तकी अहमद जावेद ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भागलपुर में मतदान का प्रतिशत कम है। इस दिशा में भागलपुर के सामाजिक संगठनों ने चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि भागलपुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसके लिए गांधी शांति प्रतिष्ठान अभियान चलाएगा। नागरिकों से अपील की गई कि जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान में भाग लें। इस मौके पर रिजवान खान, वीणा सिन्हा, वासुदेव भाई, प्यारी देवी ,मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद काबुल, सुभाष कुमार प्रसाद ,जिनी हमीदी मौजूद रहे।