भागलपुर: गंगा को स्वच्छ रखने के लिए बनेगा रिवर मैनेजमेंट प्लान

भागलपुर । इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सभागार में मेयर डॉ वसुंधरा लाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर के साथ-साथ नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ अर्बन नेशनल अफेयर्स डिपार्टमेंट की टीम और अर्बन लोकल बॉडीज के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक के दौरान रिवर मैनेजमेंट प्लान तैयार होना है और कैसे किन-किन बातों पर ध्यान रखा जाए इस पर चर्चा की गई। जिससे यहां की इकोनॉमी यहां के लोग और यहां का एनवायरमेंट जो है यह प्रभावित न हो।

गंगा किनारे रहने वाले लोगों को भी इससे फायदा हो और गंगा में लगातार गंदगी को रोकने की भी प्लानिंग तैयार की जानी है। जल्द ही इसको लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। जिससे भागलपुर क्षेत्र में गंगा के किनारे रहने वाले लोगों को फायदा होगा। वही नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा की सफाई को लेकर भी और गंगा में वेस्टेज बहाने को लेकर इस पर रोक लगाई जाए जिसको लेकर भी तैयारी की जा रही है। बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी और नगर निगम के साथ-साथ कई विभाग के लोग मौजूद थे।