नवगछिया। भागलपुर के नवगछिया के जह्नावी चाैक के पास मक्का से इथेनाॅल तैयार करने के लिए प्लांट बनकर लगभग तैयार हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त में यह प्लांट शुरू भी हो जाएगा। पूर्यव निर्धारित समय सीमा के मुताबिक इसे विगत मार्च महीने में ही शुरू होना था लेकिन कतिपय तकनीकी कारणों से एेसा हो नहीं सका। इसके लिए एजेंसी का ऑयल कंपनी के साथ 10 साल का एग्रीमेंट हाे गया है। 7.3 एकड़ जमीन पर प्लांट का निर्माण चल रहा है। 95 कराेड़ की लागत से इस इथेनाॅल फैक्ट्री का निर्माण हो रहा है। जिले की यह पहली एथेनाॅल फैक्ट्री हाेगी। साहू एग्रो बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से यह काम किया जा रहा है। कंपनी के प्रीतम कुमार ने बताया कि निर्माण आखिरी चरण में है। उन्होंने बताया कि 25 में तक काम पूरा होना था मगर सप्लायर के द्वारा काम में देरी की वजह से यह दिक्कत आ है। ऑयल कंपनी से एग्रीमेंट भी हाे गया है।
मक्का आधारित यह एथेनॉल फैक्ट्री नवगछिया के मक्का किसानाें के साथ युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी। नवगछिया व आसपास के क्षेत्र में मक्का का रिकार्ड उत्पादन होता है। इस लिहाज से किसानों के लिए यह फैक्ट्री वरदान साबित होगी। जिले में केवल खरीफ सीजन में 44 हजार हेक्टेयर में मक्का की खेती हाेती है। प्रति हेक्टेयर 37-38 क्विंटल का उत्पादन हाेता है। यानी आकलन के मुताबिक जिले में खरीफ सीजन में 16 लाख 72 हजार क्विंटल मक्का का उत्पादन का अनुमान है। इथेनाॅल के उत्पादन के लिए राेज 1550 क्विंटल मक्के की जरूरत हाेगी।
इस हिसाब से साल भर का आकलन के मुताबिक 5.58 लाख क्विंटल की खपत वहां हाेगी। यानी सिर्फ खरीफ सीजन में मक्का उत्पादन का 33 फीसदी मक्का इथेनाॅल फैक्ट्री में खप जाएगी। इससे किसानाें काे अब बाहर मक्का बेचने की जरूरत कम पड़ेगी और यहां खपत हाेने से उसकी कीमत भी अच्छी मिलेगी। इससे राेज फैक्ट्री में 60 हजार लीटर एथेनॉल का उत्पादन हाेगा। बाजार में इसकी कीमत जिसकी बाजार में कीमत 52.95 रुपए प्रति लीटर हाेगी
दुर्गा पूजा से पहले एथेनॉल फैक्ट्री होगा प्रारंभ, नवगछिया के किसानोंं के लिए वरदान
































