भागलपुर की नई पहचान : ‘एएस टॉवर’ बनेगा साउथ भागलपुर का सबसे आधुनिक कमर्शियल हब

न्यूज स्कैन ब्यूरो, भागलपुर
रेशम नगरी के कमर्शियल लैंडस्केप में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। साउथ भागलपुर के अलीगंज स्थित बौंसी रोड पर ‘एएस टॉवर’ (AS Tower) के रूप में एक ऐसा वर्ल्ड-क्लास डेस्टिनेशन तैयार हो रहा है, जो खरीदारी, मनोरंजन और बिजनेस के मानकों को पूरी तरह बदल देगा। यामहा शोरूम के ठीक सामने स्थित यह टॉवर अपनी प्राइम लोकेशन और अत्याधुनिक सुविधाओं के कारण शहर का नया आकर्षण केंद्र बनने जा रहा है।

एक ही छत के नीचे ‘लक्जरी’ और ‘लाइफस्टाइल’ का संगम
एएस टॉवर की सबसे बड़ी विशेषता इसका बहुआयामी स्वरूप है। यहाँ आने वाले ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हर वो सुविधा मिलेगी जिसकी वे कल्पना करते हैं :-

ब्रांडेड रिटेल और शॉपिंग: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए शोरूम्स यहाँ उपलब्ध होंगे, जिससे भागलपुर के लोगों को खरीदारी के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।

विलो सिनेमा हॉल: फिल्म प्रेमियों के लिए यहाँ ‘विलो सिनेमा’ की शुरुआत की जा रही है। यह सिनेमा अत्याधुनिक साउंड सिस्टम और आरामदायक सीटिंग के साथ दर्शकों को सिनेमा का एक नया और शानदार अनुभव प्रदान करेगा।

ग्रेस होटल और प्रीमियम स्टे: यात्रियों और बिजनेस क्लास के लिए यहाँ ‘ग्रेस होटल’ अपनी सेवाएं देगा। बेहतरीन इंटीरियर और वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी के साथ यह होटल शहर में ठहरने का सबसे पसंदीदा ठिकाना बनेगा।

शानदार बैंक्वेट हॉल: शादी-ब्याह, कॉर्पोरेट मीटिंग्स या किसी भी बड़े पारिवारिक आयोजन के लिए यहाँ एक भव्य और विशाल बैंक्वेट हॉल बनाया गया है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

फूड कोर्ट का स्वाद: जायके के शौकीनों के लिए यहाँ शानदार Eatly फूड कोर्ट होगा, जहाँ लोकल से लेकर ग्लोबल क्यूजीन (Cuisines) का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

निवेश और व्यापार के लिए ‘गोल्डन चांस’
बौंसी रोड और अलीगंज का यह इलाका वर्तमान में भागलपुर के सबसे तेजी से विकसित होते क्षेत्रों में से एक है। एएस टॉवर न केवल एक शॉपिंग डेस्टिनेशन है, बल्कि निवेशकों के लिए भी एक सुरक्षित और उच्च रिटर्न वाला विकल्प है। इसकी प्राइम लोकेशन यह सुनिश्चित करती है कि यहाँ बिजनेस को ‘मैक्सिमम विजिबिलिटी’ और ‘हाई फुटफॉल’ मिले।