पूर्णिया में हिंदू नववर्ष और रामनवमी पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा श्रीराम सेवा संघ, 19 मार्च से शुरू होगा उत्सव

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पूर्णिया
चैत्र मास की शुरुआत के साथ ही पूर्णिया में धार्मिक और सामाजिक उत्साह चरम पर है। शहर की सक्रिय संस्था श्रीराम सेवा संघ परिवार ने आगामी हिंदू नववर्ष, संगठन के स्थापना दिवस और श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला की घोषणा की है। संस्था ने समस्त सनातनी बंधुओं को इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

कार्यक्रमों की पूरी सूची:

हिंदू नववर्ष उत्सव (19 मार्च 2026, गुरुवार): * समय: संध्या 5 बजे।

स्थान: श्री रुद्र मारुति मंदिर, भगवा पथ, पूर्णिया। नव संवत्सर के स्वागत में यहाँ विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे।

21 मार्च 2026, शनिवार: * समय: दोपहर 2 बजे।

सरहुल बाहा पूजन एवं जल सेवा, स्थान: राजेंद्र बाल उद्यान के निकट।

23 मार्च 2026, सोमवार): * समय: संध्या 6 बजे।

स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह , स्थान: विद्या विहार ऑडिटोरियम, परोरा, पूर्णिया।

इस अवसर पर संगठन के कर्म योद्धाओं और सहयोगियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

24 मार्च 2026, मंगलवार: * समय: संध्या 5 बजे।

बड़ा मंगलवार, स्थान: श्रीराम जानकी महावीर मंदिर, आर एन साह चौक, पूर्णिया।

25 मार्च 2026, बुधवार: * समय: दोपहर 1 बजे।

आमंत्रण यात्रा एवं कार रैली , स्थान: गोकुल ठाकुरबाड़ी, ततमा टोली, पूर्णिया। रामनवमी शोभायात्रा के उपलक्ष्य में चार पहिया वाहनों की भव्य रैली निकाली जाएगी।

28 मार्च 2026, शनिवार: * प्रस्थान स्थल: श्री रुद्र मारुति मंदिर, भगवा पथ, पूर्णिया। यह इस उत्सव श्रृंखला का मुख्य आकर्षण होगा।

भव्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा

संपर्क सूत्र: किसी भी जानकारी के लिए संस्था ने 8409089489, 8002197420, और 7004278583 नंबर जारी किए हैं।