‘द क्वालीफायर’ में NEET और बिहार बोर्ड (11वीं) के लिए ‘फ्री डेमो क्लासेस’ 16 मार्च से, नए सत्र के लिए नामांकन शुरु

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पूर्णिया
सीमांचल के छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल और बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली विश्वसनीय संस्था ‘द क्वालीफायर’ (The Qualifier) ने अपने नए शैक्षणिक सत्र (2026-28) का शंखनाद कर दिया है। संस्थान के निदेशक आदित्य केजरीवाल ने घोषणा की है कि NEET और बिहार बोर्ड (11वीं) के छात्रों के लिए ‘फ्री डेमो क्लासेस’ 16 मार्च 2026 से शुरू हो रही हैं। विगत 14 वर्षों से पूर्णिया की शैक्षणिक धरती पर अपनी साख जमा चुके इस संस्थान ने इस बार छात्रों को नामांकन से पहले गुणवत्ता परखने का विशेष मौका दिया है।

निदेशक आदित्य केजरीवाल ने कहा है कि, “पिछले 14 वर्षों से पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों के अभिभावकों ने हम पर जो भरोसा जताया है, वही हमारी असली ताकत है। ‘द क्वालीफायर’ में हम केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी दृष्टिकोण विकसित करते हैं। बिहार बोर्ड के ग्यारहवीं के छात्रों और नीट (NEET) के अभ्यर्थियों के लिए 16 मार्च से शुरू होने वाली फ्री डेमो क्लासेस इसी दिशा में हमारा एक कदम है, ताकि छात्र अपनी तैयारी की सही शुरुआत कर सकें।”

प्रमुख आकर्षण:
NEET (सत्र 2026-28): भविष्य के डॉक्टरों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया कोर्स।
बिहार बोर्ड (Class 11th): बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट हासिल करने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और बायोलॉजी की गहन तैयारी।
नामांकन जारी: छात्र 8877529230 पर व्हाट्सएप के जरिए अपना विवरण भेजकर फ्री डेमो क्लास के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
संपर्क स्थान: विशाल टावर, आर.एन. शॉ पेट्रोल पंप के सामने, पूर्णिया।