- जदयू ग्रामीण जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर नेताओं ने जताई खुशी, दी बधाई
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जनता दल (यू) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भागलपुर जिला जदयू ग्रामीण के जिलाध्यक्ष पद पर विवेकानंद गुप्ता के मनोनयन का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। इस निर्णय पर जदयू नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
जदयू के पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष सुड्डू साई ने अपने बयान में कहा कि पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय पूरी तरह संगठन के हित में है। उन्होंने कहा कि जनता दल (यू) हमेशा से मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की परंपरा निभाती रही है। उन्हें विश्वास है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भागलपुर ग्रामीण क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
वहीं जदयू नेता राकेश कुमार ओझा ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि जदयू का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करता है।
राकेश कुमार ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास और सुशासन की जो पहचान बनी है, उसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए जदयू कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भागलपुर ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

































