न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी एवं मधेपुरा के पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव चौधरी ने कहा मार्च में भारतीय जनता पार्टी का सभी मंडल में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया जाएगा ।जिसमें मंडल अध्यक्ष व मंडल के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी भाग लेंगे । कार्यकर्ता को अनुशासन एवं पार्टी किस उद्देश्य से देश सेवा के लिए बनाई गई उसके संदर्भ में विस्तार से कार्यकर्ताओं को बौद्धिक रूप से समझने का प्रयास किया जाएगा। जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवं संगठन प्रभारी सत्येंद्र भट्ट एवं जिला प्रभारी अनुरंजन झा ने विस्तार से कार्यक्रम के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यशाला को सफल बनाने में अभी से सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। उन्होंने कहा कि दूसरे दल से हमारे दल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रवेश किए हैं लेकिन भाजपा के कार्यक्रम उद्देश्य एवं अनुशासन के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है जिसे मुझे प्रशिक्षित करना है और भाजपा के प्रति समर्पित करना मेरा उद्देश्य होना चाहिए । साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के केंद्र सरकार द्वारा किए कार्य को भी जन-जन तक पहुंचने का संकल्प कार्यशाला में लेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार , अमला सरदार, डॉ विजय शंकर चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, केशव प्रसाद गुड्डू ,मुन्ना सिंह , बैजनाथ भगत ,सरोज कुमार झा ,सुरेंद्र नारायण पाठक, मनोज पाठक ,रणधीर ठाकुर ,अशोक शर्मा, सुशील कुमार यादव, प्रकाश झा, विष्णु देव पंडित, विमलेंदु ठाकुर, विनीता देवी , प्रमोद खान, शालिग्राम पांडेय , सुमन चंद ,जगदीश प्रसाद यादव ,भूषण दिवाकर, पिंटू मंडल, परमानंद सिंह सुरेश प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


























