900 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के भीमपुर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान थाना क्षेत्र केवला रानी पट्टी नहर के पुलया एनएच 27 से नो सो बोतल नेपाली निर्मित दिलवाले सोफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है । वही पुलिस ने शराब में इस्तेमाल की जाने वाली एक टोयटा कंपनी की कार डब्लू बी 74 डब्लू 2331 को भी जब्त की है । गिरफ्तार किए गए तस्कर राघोपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर वार्ड नंबर 10 निवासी शंकर कुमार सिंह के पुत्र कौशल कुमार व दूसरा दौलतपुर वार्ड 11 निवासी भोला साह के पुत्र भूपेश कुमार बताया जा रहा है। जानकारी मुताबिक दोनो तस्कर टोयटा कंपनी की कार में 10 हरे रंग की बोरी में कुल 30 कार्टून में पैक नेपाली निर्मित दिलवाले सोफी शराब की खेप लेकर रानी पट्टी नहर के रास्ते से प्रतापगंज की ओर जाने वाला था । इस क्रम में रात्रि गस्ती कर रही भीमपुर पुलिस ने शराब सहित तस्कर को दबोच लिया । पुलिस ने जब वाहन की तलासी ली तो कार से 10 हरे रंग की बोरी से 30 कार्टून में पैक 9 सो बोतल कुल 270 लीटर शराब बरामद हुआ । इस बाबत थाना अध्यक्ष मिथलेश पांडे ने बताया कि 270 लीटर नेपाली दिलवाले शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है । बताया कि दोनों तस्कर के विरुद्ध शराब उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सोममवर को जेल भेज दिया गया है।