न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग के (BSEIDC) सुपौल को पूर्व से निर्देशित सीएसआर मद से कराए जाने जाने वाले असैनिक निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। जिसमें प्रखंड सुपौल एवं मरौना के सभी विद्यालयों में सीएसआर मद से असैनिक निर्माण कार्य यथा एसीआर , टॉयलेट ,किचेन , बाउंड्री वाल का प्राक्कलन तैयार कर दिनांक 10 फरवरी तक जमा करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, BSEIDC को दिया गया। बैठक में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए को सहयोग प्रदान करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान , कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, बीएसआई इडीसी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे l


























